पाकिस्तान के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के आउट होने के तरीके पर गौतम गंभीर ने उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा, "वह खुद से निराश होंगे...क्योंकि रोहित शर्मा का विकेट बस गिरा ही था और इसके बाद भी आप ऐसे शॉट खेलते हैं। अगर किसी युवा क्रिकेटर ने ऐसा शॉट खेला होता...तो उसकी बहुत आलोचना हो रही होती।"