किसी से भी ज़्यादा हम खुद की आलोचना करते हैं: स्ट्राइक रेट के सवाल पर के.एल. राहुल

भारतीय ओपनर के.एल. राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा है कि आलोचना हर बार होती है। उन्होंने कहा, "किसी से भी ज़्यादा हम खुद की आलोचना करते हैं। हम जीतने का सपना देखते हैं। हम देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं...जब हम अच्छा नहीं करते हैं...तो सबसे अधिक दुख हमें होता है।"