रीवा (मध्य प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें होमगार्ड की महिलाकर्मी सड़क पर शख्स से कपड़े से अपनी पैंट साफ करवाती व बाद में उसे थप्पड़ जड़ती नज़र आ रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स द्वारा बाइक हटाते समय उनकी पैंट पर कीचड़ लग गया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "अगर कोई शिकायत करेगा तो हम जांच करेंगे।"