कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा, भारतीय नागरिकों को यूक्रेन के पश्चिमी हिस्सों में जाने को कहा गया

युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटने के बाद यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने वहां सभी भारतीय छात्रों को पश्चिमी भागों में जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने को कहा है। दूतावास ने ट्वीट किया, "यूक्रेन रेलवे निकासी के लिए विशेष ट्रेनें चला रहा है।" लगभग 16,000 भारतीय छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की खबर है।