कुंडल छीनकर भाग रहे बाइकसवार बदमाशों से यूपी में भिड़ी लड़की, उन्हें सड़क पर गिराया

मेरठ (उत्तर प्रदेश) में एक लड़की उसकी दादी के कुंडल छीनकर भाग रहे दो बाइकसवार बदमाशों से भिड़ गई और उन्हें सड़क पर गिरा दिया जिसका वीडियो सामने आया है। लड़की ने कहा, "हमने एक कुंडल वापस ले लिया लेकिन एक वे लेकर भाग गए थे।" इसके बाद पुलिस ने एनकाउंटर में पैरों में गोली मारकर बदमाशों को गिरफ्तार किया।

Load More