बीसीसीआई ने ट्रेनिंग सेशन के दौरान भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की गेंदबाज़ी की तस्वीर शेयर कर कैप्शन लिखा, "अनिल कुंबले के 10-74 (एक पारी में 10-विकेट) की 23वीं सालगिरह मना रहे हैं।" कुंबले ने 7 फरवरी, 1999 को पाकिस्तान के खिलाफ 26.3-9-74-10 के आंकड़े दर्ज कर टेस्ट इतिहास में एक पारी में 10-विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज़ बने थे।