कुछ आईफोन 14 यूज़र्स ने की 'सिम नॉट सपोर्टेड' बग की शिकायत, एप्पल ने शुरू की जांच
हाल ही में कुछ एप्पल यूज़र्स ने आईफोन 14 में 'सिम नॉट सपोर्टेड' बग नज़र आने की शिकायत की थी। 'मैकरूमर्स' के अनुसार, एप्पल ने कुछ आईफोन में समस्या को स्वीकारते हुए कहा कि इसमें स्क्रीन पर पॉप-अप मेसेज दिखने के बाद आईफोन फ्रीज़ हो सकता है। वहीं, एप्पल ने जांच शुरू कर कहा कि यह हार्डवेयर समस्या नहीं है।