कुछ खिलाड़ियों को तकलीफ होगी तो होने दो: बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट पर कपिल देव
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने क्रिकेटरों को सालाना कॉन्ट्रैक्ट देते समय फर्स्ट-क्लास क्रिकेट को प्राथमिकता देने पर बीसीसीआई की तारीफ की है। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट ज़रूर खेलना चाहिए...यह देश के लिए अच्छा है और जो देश के लिए अच्छा है...मुझे उसमें खुशी होती है। कुछ खिलाड़ियों को तकलीफ होगी...होने दो...लेकिन देश से बढ़कर कोई नहीं है।"