मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने अपने 'कोविड-19 की तीसरी लहर आ गई है' बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "मैंने कहा था कि महाराष्ट्र के मंत्री नितिन राउत ने कहा था कि नागपुर में तीसरी लहर आ चुकी है...लेकिन चैनलों ने इसे काटकर दिखाया।" उन्होंने कहा, "मुंबई के लोग डरे नहीं...अभी तक यहां तीसरी लहर नहीं आई है।"