कुछ परिस्थितियों में अदालतों से विपक्ष की भूमिका निभाने की उम्मीद होती है: पूर्व सीजेआई

पूर्व मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एन.वी. रमणा ने कहा है कि अदालतों को निष्पक्ष होना चाहिए और कुछ परिस्थितियों में उससे विपक्ष की भूमिका निभाने की उम्मीद की जाती है। बकौल रमणा, अदालतों ने संवैधानिक अधिकारों को बरकरार रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रमणा ने कहा कि 1960 और 1970 के दशक आधुनिक भारतीय इतिहास के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर थे।