केदारनाथ में पुजारियों का एक वर्ग मंदिर के गर्भगृह में दीवारों पर सोने की परत चढ़ाने का विरोध कर रहा है। संतोष त्रिवेदी नामक पुजारी ने कहा, "परत चढ़ाने के लिए बड़ी ड्रिलिंग मशीनें इस्तेमाल हो रही हैं जिससे दीवारों को नुकसान हो रहा है।" वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का कहना है कि काम परंपराओं के अनुसार हो रहा है।