सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को सरकार के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने कहा कि रिज़र्व बैंक नोटबंदी से जुड़े कुछ मामलों पर विचार कर सकता है। बतौर रिपोर्ट्स, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पुराने नोट बदलने की समयसीमा चूक गए लोगों के वास्तविक आवेदनों पर विचार करने को कहा है।