कुणाल कामरा के शो को रद्द करें नहीं तो हम विरोध-प्रदर्शन करेंगे: गुरुग्राम पुलिस से वीएचपी

विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) ने गुरुग्राम पुलिस को पत्र लिखकर 17-सितंबर को गुरुग्राम में प्रस्तावित कॉमेडियन कुणाल कामरा के शो को रद्द करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि अगर शो रद्द नहीं हुआ तो वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे। पत्र के अनुसार, "यह व्यक्ति अपने शो में हिंदू देवी-देवताओं का मज़ाक उड़ाता है।"