कुतुब परिसर से भगवान गणेश की मूर्तियों को हटा दें या 'सम्मानपूर्वक' रखें: एएसआई से एनएमए

राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण (एनएमए) के अध्यक्ष तरुण विजय ने गुरुवार को कहा कि कुतुब मीनार परिसर में ‘अपमानजनक’ तरीके से रखी गईं भगवान गणेश की मूर्तियों को या तो हटा दिया जाए या उन्हें ‘सम्मानपूर्वक’ रखा जाना चाहिए। बकौल विजय, उन्होंने एक साल पहले एएसआई के सामने इस मुद्दे को उठाया था लेकिन अबतक कोई जवाब नहीं मिला है।