कुतुब मीनार की ज़मीन को अपने पूर्वजों की बताने वाले शख्स की याचिका कोर्ट ने की खारिज

महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह नामक शख्स ने दिल्ली के एक कोर्ट में याचिका दायर कर दावा किया कि कुतुब मीनार जिस ज़मीन पर है वो उनके पूर्वजों की है जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सिंह ने याचिका में खुद को आगरा के शासकों का वारिस बताते हुए कुतुब-महरौली के पास की भूमि के स्वामित्व का दावा किया था।