कुत्ता कोई फुटबॉल नहीं है: आईपीएल मैच के दौरान कुत्ते को लातें मारे जाने पर वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान मैदान में घुसे कुत्ते को ग्राउंड स्टाफ द्वारा लातें मारे जाने का वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, "कुत्ता कोई फुटबॉल नहीं है…यह कुत्ता किसी को काट या नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।"