पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह एक कुत्ते का पिल्ला लेकर ट्रेडमिल पर वॉक करती नज़र आ रही हैं। ममता ने कैप्शन लिखा, "कई बार आपको अधिक मोटिवेशन की ज़रूरत होती है!" उनके वीडियो पर एक यूज़र ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "बहुत ही प्यारा वीडियो।"