inshorts

कुत्ते को अनुशासित करने को लेकर हुए झगड़े में जर्मनी में एक महिला ने दूसरी महिला को काटा

​थरिंजिया (जर्मनी) में कुत्ते को अनुशासित करने के सही तरीके को लेकर हुए झगड़े में 51-वर्षीय महिला ने 27-वर्षीय महिला को काट लिया। बकौल पुलिस, झगड़ा तब हुआ जब 27-वर्षीय महिला ने 51-वर्षीय महिला को अपने कुत्ते की पिटाई करते देखा। पुलिस ने बताया, "इस दौरान कुत्ता सिर्फ झगड़ा देख रहा था और कुत्ते ने किसी को नहीं काटा।"