कुत्ते ने मुंबई में ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट के पास काटा; वीडियो आया सामने

सोशल मीडिया पर पनवेल (मुंबई) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें लिफ्ट में जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता ज़ोमैटो के डिलीवरी बॉय के प्राइवेट पार्ट के पास हमला करते हुए नज़र आ रहा है। वीडियो में डिलीवरी बॉय का खून भी बहता हुआ दिख रहा है। डिलीवरी बॉय ने बताया, "अस्पताल के सभी खर्चे...कुत्ते का मालिक उठा रहा है।"