कुत्ते ने हरियाणा में अस्पताल के जनरल वॉर्ड से 2 दिन के नवजात को उठाकर नोंचा, हुई मौत

पानीपत (हरियाणा) में एक निजी अस्पताल से एक कुत्ता 2 दिन के बच्चे को उठाकर ले गया और उसे नोंचा जिसके बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात के परिवार ने कथित तौर पर तड़के सुबह 2:15 बजे बच्चे को गायब पाया और बाद में उसे एक कुत्ते के मुंह में देखा। डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।