inshorts

कुपवाड़ा में घर में रखे ग्रेनेड और गोला-बारूद के स्क्रैप में विस्फोट, 1 की मौत व 6 घायल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक घर में गुरुवार को विस्फोट हो गया जिसमें 17-वर्षीय किशोरी की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस ने घर में रखे हुए ग्रेनेड और गोला-बारूद के स्क्रैप में विस्फोट होने की आशंका जताई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच शुरू कर दी है।