कुलदीप जानते हैं कि वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे चाहे वह कैसी भी गेंदबाज़ी करें: सहवाग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के चाइनामैन गेंदबाज़ कुलदीप यादव जानते हैं कि वह टीम के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे चाहे वह कैसी भी गेंदबाज़ी करें। बकौल सहवाग, "दिल्ली कैपिटल्स के पास...उनकी जगह लेने के लिए...कोई अन्य स्पिनर नहीं है।" कुलदीप ने अबतक 3 आईपीएल-2022 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।