कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव के घुटने की सर्जरी हुई है और उन्होंने सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "सर्जरी सफल रही और ठीक होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।"
बकौल कुलदीप, अब अच्छी तरह से रिहैब पूरा करने और फिर मैदान में वापसी पर ध्यान है।