कुवैत अग्निकांड में मृतकों के परिवारों व पीड़ितों की हरसंभव मदद करे सरकार: कांग्रेस

मंगाफ (कुवैत) की एक इमारत में आग लगने से हुई कई भारतीयों समेत 40 से ज़्यादा लोगों की मौत की घटना पर कांग्रेस के कई नेताओं ने दुख जताया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "इस भयानक हादसे से दुखी हूं...हम (कांग्रेस) विदेश मंत्रालय से मृतकों के परिवारों व पीड़ितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आग्रह करते हैं।"