कुवैत की इमारत में भीषण आग लगने से मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर हुई 41: रिपोर्ट

रॉयटर्स ने सरकारी एजेंसी के हवाले से बताया है कि कुवैत में एक इमारत में लगी भीषण आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है जिनमें 41 भारतीय शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक भारतीय नागरिकों के परिजन को प्रधानमंत्री राहत कोष से ₹2 लाख मुआवज़ा देने का एलान किया है।