कुवैत में आग लगने से 40 से ज़्यादा लोगों की हुई मौत पर एस जयशंकर ने जताया दुख

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में भीषण आग लगने से 4-5 भारतीयों समेत 40 से ज़्यादा लोगों की हुई मौत पर दुख जताया है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "इस हादसे में घायल 50 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं।" उन्होंने लिखा, "हमारा दूतावास सभी संबंधित लोगों को पूरी सहायता प्रदान करेगा।"