कुवैत में आग लगने से मरने वाले 41 भारतीयों में 29 वर्षीय इंजीनियर भी था शामिल

कुवैत में एक इमारत में आग लगने से हुई 41 भारतीयों की मौत के मामले में मृतकों में केरल का एक 29 वर्षीय इंजीनियर सजन जॉर्ज शामिल है। एनबीटीसी ग्रुप के सुपरवाइज़र 48 वर्षीय लुकोस भी मृतकों में शामिल हैं और दोनों कोल्लम (केरल) के रहने वाले थे। केरल के शमीर उमारूद्दीन की भी हादसे में मौत हो गई है।