कुशल हेलीकॉप्टर पायलट वीरेंद्र सिंह पठानिया बने भारतीय तटरक्षक बल के नए महानिदेशक
कुशल हेलीकॉप्टर पायलट वीरेंद्र सिंह पठानिया को भारतीय तटरक्षक बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में तटरक्षक मुख्यालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। गौरतलब है कि पठानिया ने 30 सितंबर 2021 को अतिरिक्त महानिदेशक का पदभार संभाला था और इससे पहले वह विज़ाग में फोर्स के ईस्टर्न सीबोर्ड के प्रमुख थे।