कू ऐप ने सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च किया सेल्फ वेरिफिकेशन फीचर

माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म कू ऐप ने बुधवार को सेल्फ-वेरिफिकेशन फीचर लॉन्च किया। कंपनी का कहना है कि वह ऐसा करने वाला दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। बकौल कंपनी, कोई भी यूज़र अपने सरकार द्वारा स्वीकृत पहचान पत्र का इस्तेमाल कर अपनी प्रोफाइल को सेल्फ-वेरिफाई कर सकता है जिसके बाद यूज़र का अकाउंट ग्रीन टिक के साथ वेरिफाई हो जाएगा।