कूनो नैशनल पार्क के आर्किटेक्ट माने जाने वाले आईएफएस अफसर अपने पद से हटाए गए

कूनो नैशनल पार्क के आर्किटेक्ट माने जाने वाले वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जसबीर सिंह चौहान को मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पद से हटाया गया है। कूनो नैशनल पार्क में 4-महीनों में 8 चीतों की मौत हो चुकी है। चौहान ने कहा था कि वह चीतों के गले से रेडियो कॉलर हटाने पर विचार कर रहे हैं।