कूनो नैशनल पार्क में हो रही चीतों की मौत के बीच उन्हें बाड़े में वापस लाने पर हो रहा विचार

कूनो नैशनल पार्क (मध्य प्रदेश) में लगातार हो रही चीतों की मौत के बीच रेडियो कॉलर वाले चीतों को जांच के लिए बाड़े में वापस लाया जा सकता है। सोमवार को हुई चीता परियोजना संचालन समिति की बैठक का हिस्सा रहे एक अधिकारी के मुताबिक, उनकी निगरानी के लिए रेडियो कॉलर से जुड़े ड्रोन का इस्तेमाल करना भी विचाराधीन है।