अभिनेत्री-डांसर सुधा चंद्रन द्वारा उन्हें कृत्रिम पैर को लेकर एयरपोर्ट पर रोके जाने का वीडियो शेयर करने के बाद सीआईएसएफ ने माफी मांगी है। सीआईएसएफ ने ट्वीट किया, "हमें खेद है...प्रोटोकॉल के अनुसार, प्रोस्थेटिक्स को सुरक्षा जांच के लिए विशेष परिस्थितियों में ही हटाया जाना है।" बकौल सीआईएसएफ, "जांच करेंगे कि संबंधित महिला कर्मचारी ने...कृत्रिम अंग हटाने को क्यों कहा।"