अमेरिका में नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में एक सिख छात्र को कृपाण पहनने को लेकर यूनिवर्सिटी परिसर में हिरासत में लिया गया। छात्र ने उसे हथकड़ी लगाए जाने का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "मुझे बताया गया कि किसी ने 911 पर कॉल कर मेरी शिकायत की और ऑफिसर को म्यान से कृपाण निकालने से रोकने पर मुझे हथकड़ी लगा दी गई।"