कृषि कानून क्रांतिकारी बदलाव लाते, वापसी का ऐलान पीएम मोदी के बड़प्पन को दिखाता है: तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद कहा है कि प्रधानमंत्री का निर्णय उनके बड़प्पन का परिचायक है। उन्होंने कहा, "इन कानूनों का मकसद किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाना था। मुझे दुख है कि इनका लाभ हम कुछ किसानों को समझाने में असफल हुए।"