कृषि कानूनों के खिलाफ संघर्ष के नाम पर पंजाब में बनाएंगे एक बड़ा मेमोरियल: सीएम चन्नी

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद शुक्रवार को कहा कि राज्य में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष के नाम पर एक बड़ा मेमोरियल बनाया जाएगा। चन्नी ने कहा, "यह लोगों का संघर्ष है...आज़ादी के बाद कोई बड़ा संघर्ष चला तो यही है।"