कृष्णप्पा गौतम ने की पत्नी की प्रेग्नेंसी की घोषणा, शेयर कीं उनके बेबी बंप की तस्वीरें

सीएसके व भारतीय ऑल-राउंडर कृष्णप्पा गौतम ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अर्चना सुंदर की प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। गौतम ने पत्नी के बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर बताया है कि अर्चना जनवरी, 2022 में मां बनने वाली हैं। उन्होंने लिखा, "हम बेबी के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं...हमारा दिल कृतज्ञता और खुशी से भर गया है।"