inshorts

केंद्र की 2021 की रैंकिंग में आईआईएससी बेंगलुरु, जेएनयू टॉप-10 विश्वविद्यालयों में शामिल

सरकार द्वारा जारी शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ रैंकिंग्स 2021 में विश्वविद्यालयों की श्रेणी में आईआईएससी बेंगलुरु पहले स्थान पर है। विश्वविद्यालयों में इसके बाद टॉप-10 में क्रमश: जेएनयू, बीएचयू, कलकत्ता विश्वविद्यालय, अमृता विश्व विद्यापीठम (कोयंबटूर), जामिया मिलिया इस्लामिया, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (मणिपाल), जादवपुर विश्वविद्यालय (कोलकाता), हैदराबाद विश्वविद्यालय और एएमयू शामिल हैं।