केंद्र सरकार द्वारा जारी शिक्षण संस्थानों की एनआईआरएफ इंडिया रैंकिग्स 2021 में कॉलेजों की श्रेणी में दिल्ली का मिरांडा हाउस शीर्ष पर है। कॉलेजों में टॉप-10 में लेडी श्री राम कॉलेज ऑफ वीमेन (दिल्ली), लोयोला कॉलेज (चेन्नई), सेंट ज़ेवियर कॉलेज (कोलकाता), रामकृष्ण मिशन विद्यामंदिर (हावड़ा), पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वीमेन (कोयंबटूर), प्रेज़िडेंसी कॉलेज (चेन्नई) और सेंट स्टीफन (दिल्ली) शामिल हैं।