वरिष्ठ अधिवक्ता के.के. वेणुगोपाल केंद्र के अनुरोध पर 3-महीने और अटॉर्नी जनरल के पद पर रहने के लिए सहमत हो गए हैं। दरअसल, उनका कार्यकाल 30-जून को खत्म होने वाला था। वेणुगोपाल पहली बार जुलाई 2017 को अटॉर्नी जनरल नियुक्त हुए थे। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में अपनी बढ़ती आयु के कारण 1-साल के कार्यकाल का अनुरोध किया था।