केंद्र के अनुसार, अब तक किन राज्यों/यूटी में नहीं मिला है ओमीक्रॉन का एक भी मामला?

केंद्र सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, 13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट का एक भी मामला नहीं मिला है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव, लक्षद्वीप और पुदुचेरी शामिल हैं। केंद्र के अनुसार, कुल 23 राज्यों/यूटी में ओमीक्रॉन के 1,892 मामले मिले हैं।