केंद्र को बीते 8 माह में मिलीं भ्रष्टाचार की 46,000 से अधिक शिकायतें: आधिकारिक रिपोर्ट

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल के शुरुआती 8 महीनों में केंद्र सरकार को लोगों से भ्रष्टाचार को लेकर 46,627 शिकायतें मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि सबसे अधिक 14,934 शिकायतें वित्तीय सेवा विभाग की बैंकिंग डिवीज़न को लेकर मिलीं जबकि वित्तीय सेवा विभाग की बीमा डिवीज़न दूसरे नंबर पर रही जिसको लेकर 3,306 शिकायतें सरकार को मिलीं।