केंद्र जनजातीय समूहों के विकास के लिए पीवीटीजी मिशन शुरू करेगा, ₹15,000 करोड़ आवंटित होंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा है कि जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीवीटीजी विकास मिशन शुरू किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि अगले 3 साल में योजना को लागू करने के लिए ₹15,000 करोड़ उपलब्ध कराए जाएंगे। बकौल सीतारमण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 3 उत्कृष्टता केंद्र खोले जाएंगे।