स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कुछ ज़िलों में कोविड-19 की साप्ताहिक जांच दर में कमी को लेकर चिंता जताई है। इनमें नागालैंड, सिक्किम, महाराष्ट्र, केरल, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम बंगाल व लद्दाख शामिल हैं। पत्र के अनुसार, "जांच में कमी से समुदाय में फैली...वास्तविक संक्रमण दर नहीं पता चल सकेगी।"