केंद्र ने अफस्पा के तहत अरुणाचल प्रदेश के 3 ज़िलों को घोषित किया 'अशांत'

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) के तहत अरुणाचल प्रदेश के 3 ज़िलों (तिरप, चांगलांग, लॉन्गडिंग) और नामसई ज़िले के 2 थाना क्षेत्रों को अगले 6 महीने के लिए 'अशांत' घोषित किया है। गौरतलब है, मंत्रालय ने तिरप, चांगलांग व लॉन्गडिंग और असम की सीमा से लगने वाले 4 थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी।