केंद्र ने किसानों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने का किया था वादा लेकिन पूरा नहीं किया: पवार

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने फतेहाबाद (हरियाणा) में आईएनएलडी की रैली में रविवार को कहा, "किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर एक वर्ष तक विरोध-प्रदर्शन किया लेकिन केंद्र सरकार ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया।" उन्होंने कहा, "सरकार ने किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया।"