केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को लेकर 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कुछ सुझाव दिए हैं। दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड को खत में केंद्र ने कोविड-19 जांच बढ़ाने, अस्पताल स्तर पर तैयारी बढ़ाने और टीकाकरण की रफ्तार व कवरेज बढ़ाने के लिए कहा है।