केंद्र ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि को लेकर 4 राज्यों व 1 यूटी को लिखा पत्र

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पिछले हफ्ते कोविड-19 केस बढ़ने को लेकर 4 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश (यूटी) को पत्र लिखा है। इनमें दिल्ली, हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र और मिज़ोरम का नाम शामिल है। एएनआई के मुताबिक, केंद्र ने इन राज्यों को कोविड-19 मामलों पर कड़ी निगरानी रखने और ज़रूरत पड़ने पर एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा है।