केंद्र सरकार ने रविवार को कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के ताज़ा राज्यवार आंकड़े जारी किए और इसके कुल 3,623 मामलों की पुष्टि हुई है। 27 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के सर्वाधिक 1,009 जबकि दिल्ली में 513, कर्नाटक में 441, राजस्थान में 373 और केरल में 333 केस हैं।