सरकार ने साप्ताहिक मामलों व संक्रमण दर के आधार पर कोविड-19 को लेकर चिंता का कारण बनकर उभरे 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जारी की है जिनमें महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक व गुजरात शामिल हैं। बकौल सरकार, महाराष्ट्र में 3-9 दिसंबर के बीच संक्रमण दर 0.76% थी जो 24-30 दिसंबर के बीच बढ़कर 2.59% हो गई।