केंद्र ने सोमवार को स्टार्टअप फ्रेमवर्क पॉलिसी पर कार्यों से संबंधित राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 जारी की। बड़े राज्यों (1 करोड़ से अधिक) में गुजरात (लगातार तीसरे साल) व कर्नाटक बेस्ट परफॉर्मर हैं जबकि छोटे राज्यों (1 करोड़ से कम आबादी) में मेघालय शीर्ष पर है। इस रैंकिंग में 24 राज्यों व 7 केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा लिया।